ISLAMIC QUIZ

Islamic Quiz in Hindi Part -8 – इस्लामिक सवाल जवाब

بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم

शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है

 

 

इस्लामिक क्विज पार्ट – 8

इस्लामिक क्विज पार्ट -7  में कुछ और अहम  सवाल – जवाब हैं  , जो के  (Competitions Exam ) के लिए बहुत मददगार है और साथ ही इस्लामिक मालूमात में इजाफा भी होगा इंशा अल्लाह  |

 

इस पार्ट में  ” आसमानी किताबें “  के बारे में सवाब जवाब है |

 

सवाल – आसमानी किताबों की तादाद कितनी हैं ?

जवाब – अल्लाह तआला ने अंबिया (अ०स०) पर कुल 104 किताबें (जिनमे 100 सहिफें और 4 किताबें हैं  ) नाज़िल फरमाई |

सवाल – आसमानी किताबों का इनकार करने वाला कैसा है ?

जवाब – आसमानी किताबों का इनकार करने वाला मुसलमान नहीं है |

सवाल – 4 मशहूर आसमानी किताबों के नाम क्या हैं और किन नबियों पर नाजिल हुईं ?

जवाब – (1) तौरात –हज़रत मूसा (अ०स०) पर  (2) ज़बूर – हज़रत दाऊद (अ०स०) पर

(3) इंजील – हज़रत ईसा (अ०स०) पर  (4) कुरआन मजीद – हज़रत मुहम्मद (स०अ०) पर

सवाल – 4 अंबियाओं के अलावा और कितने रसूलों पर किताबें (सईफें) नाजिल हुईं?

जवाब – अल्लाह तआला ने 4 अन्बियों के आलावा और रसूलों पर भी किताबें (सईफे ) नाजिल फरमाई – (1) हज़रत आदम (अ०स०)  (2) हज़रत शीस (अ०स०) (3) हज़रत इदरीस (अ०स०) (4) इब्राहीम (अ०स०)

सवाल – क्या चारों किताबें अपनी असल सूरत में मौज़ूद है ?

जवाब – कुरआन मजीद के अलावा बाकी की तीन किताबें अपनी असल हालात में मौजूद नहीं |

सवाल – सईफें किन रसूलों पर और कितनी नाजिल हुई ?

जवाब – (1) हज़रत आदम (अ०स०) – 10 सईफें  (2) हज़रत शीस (अ०स०) – 50 सईफे

(3) हज़रत इदरीस (अ०स०) – 30 सईफे   (4) हज़रत इब्रेहीम (अ०स०) – 10 सईफे

सवाल – सुहुफे इब्राहीम (अ०स०) किस महीने में नाजिल हुए ?

जवाब – सुहुफे इब्राहीम (अ०स०) रमज़ानुल मुबारक के पहली रात में नाज़िल हुई |

सवाल – मूसा (अ०स०) पर तौरात किस महीने में नाजिल हुई ?

जवाब – 6 रमज़ानुल मुबारक के दिन नाजिल हुई (बाज़ रिवायत में ज़िल-हिज्जा महीने में हुई) |

सवाल – तौरात किस ज़बान में थी ?

जवाब – ईबरानी ज़बान (बाज़ रिवायत में सुरयानी ज़बान का ज़िक्र है )

सवाल – ज़बूर किस महीने में नाज़िल हुई ?

जवाब – ज़बूर हज़रत दाऊद (अ०स०) पर 13 रमजान को नाजिल हुई |

सवाल – ज़बूर किस ज़बान में नाजिल हुई ?

जवाब – इबरानी ज़बान में

सवाल – ज़बूर की कुल कितनी सूरतें थी ?

जवाब – 150 सूरतें

सवाल – इंजील किस महीने में नाजिल हुई ?

जवाब – हज़रत ईसा (अ०स०) पर 4 या 13 रमज़ान में नाजिल हुई |

सवाल – इंजील की ज़बान क्या थी ?

जवाब – सुरयानी ज़बान

सवाल – कुरआन करीम किस महीने नाजिल हुई?

जवाब – हज़रत मुहम्मद (स०अ०) पर शबे कद्र (रमज़ानुल मुबारक ) में नाजिल हुई |

सवाल – कुरआन मजीद कोण सी ज़बान में नाजिल हुई ?

जवाब – अरबी ज़बान में

सवाल – कुरआन मजीद की बाकी किताबों के मुकाबले क्या खुसुसियात है ?

जवाब – कुरआन करीम एक एसी क़िताब है जो असल हालत में मौजूद है बाकी किताबें अपनी असली                     हालत में मौजूद नहीं |

सवाल – दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कोंसी है ?

जवाब – पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कुरआन मजीद है |

सवाल – कुरआन मजीद की कुल कितनी सूरतें हैं ?

जवाब – 114 सूरतें

सवाल – कुरआन मजीद हिफ्ज़ किया जा सकता है ?

जवाब – बिलकुल, कुरआन मजीद एसी वाहिद पाकीज़ा किताब है जिसको बा-आसानी हिफ्ज़ (याद) किया जाता है जिसे हाफ़िज़ कहते हैं |

सवाल – अल्लाह तआला ने कुरआन को कहाँ से नाजिल किया ?

जवाब – असमान में एक जगह (लोहे –महफूज़) से हज़रत जब्रील (अ०स०) के ज़रिये नबी पाक (स०अ०) पर थोड़ा –थोड़ा नाजिल हुआ |

सवाल –  कुरआन मजीद के कुल लितने पारे हैं

जवाब – 30 पारे

सवाल – क्या कुरआम पाक का पढना ज़रूरी है ?

जवाब – बिलकुल, ज़िन्दगी को सही तरीक़े से बसर करने के लिए कुरआन पाक का पढना बहुत ज़रुरी है |

दीन की सही मालूमात  कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)

पोस्ट को share ज़रूर करें

दुआ की गुज़ारिश

3 thoughts on “Islamic Quiz in Hindi Part -8 – इस्लामिक सवाल जवाब

  • Buland Akhtar

    I am searching like that question answer Today Alhamdulilha i found

    Reply
  • Buland Akhtar

    I am searching like that question answer Today Alhamdulilha i found ….

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!