Islamic Quiz in Hindi – इस्लामिक सवाल जवाब
بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم
” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है “
इस्लामिक क्विज पार्ट – 5
इस्लामिक क्विज पार्ट -5 में कुछ और अहम सवाल – जवाब हैं , जो के (Competitions Exam ) के लिए बहुत मददगार है और साथ ही इस्लामिक मालूमात में इजाफा भी होगा इंशा अल्लाह |
इस पार्ट में ” फिकह के चार इमाम (र०) “ के बारे में सवाब जवाब है |
सवाल – फिकह किसे कहते हैं ?
जवाब – कुरआन व हदीस की बुन्याद पर शरियत का ढांचा तैयार करने वाले को कहते हैं |
सवाल – फिकह के मशहूर कितने इमाम हैं ?
जवाब – फिकह के मशहूर 4 इमाम हैं |
सवाल – 4 इमाम कौन – कौन हैं ?
जवाब – इमाम अबू हनीफा (र०), इमाम मालिक (र०), इमाम अहमद बिन हम्बल (र०), इमाम शाफई (र०)
सवाल – इमाम ए आज़म किन का लक़ब है ?
जवाब – इमाम अबू हनीफा (र०)
सवाल – इमाम अबू हनीफा (र०) कहाँ और कब पैदा हुए ?
जवाब – कुफा में (1रज्ज़ब) सन 80 हिजरी)
सवाल – इमाम अबू हनीफा (र०) के कितने बेटे थे ?
जवाब – 1 बेटे जिनका नाम हज़रत हम्माद बिन अबू हनीफा था |
सवाल – किन इमाम ने चालीस साल तक इशा के वुज़ू से फज़र की नमाज़ पढ़ी ओर वह रात भर क़ुरआन पढ़ा करते थे ?
जवाब – इमाम अबू हनीफ़ा (र०)
सवाल – इमाम अबू हनीफा (र०) ने कितने सहाबी ए रसूल (स०अ०) को देखा था ?
जवाब – कुल 6 या बाज़ रिवायत में 20 सहाबी (रज़ी०) को
सवाल – इमाम अबू हनीफा (र०) को मानने वालों कौन हैं |
जवाब – हनफ़ी मसलक हैं और चारों फिकह में सबसे ज्यादा अमल वाला फिकह है |
सवाल – हनफ़ी मज़हब किस मुल्क के लोग अमल करते हैं ?
जवाब – हिंदुस्तान, पाकिस्तान,इराक, अफगानिस्तान, चीन, तुर्की, साउथ एशिया वगैरह
सवाल – हज़रत इमाम अबू हनीफा का इंतकाल कब हुआ था ?
जवाब – सन (15 रज्जब) 150 हिजरी इराक़ के बग़दाद शहर में
सवाल – इमाम मालिक (र०) के वालिद का क्या नाम था ?
जवाब – अनस बिन अबू आमिर (र०)
सवाल – इमाम मालिक (र०) कब पैदा हुए ?
जवाब – आप (र०) की पैदाइश 93 हिजरी में हुई
सवाल – इमाम मालिक (र०) का वतन कहाँ था ?
जवाब – मदीना तय्यबा
सवाल – शैखुल इस्लाम किनको कहा जाता है ?
जवाब – इमाम मालिक (र०) और इमाम शाफई (र०)
सवाल – इमाम मालिक की कौन सी फिकह है और कहाँ है ?
जवाब – मालिकी फिकह है और मदीना अरब में मालिकी शरियत को मानते हैं |
सवाल – मालिकी मज़हब किस मुल्क के लोग अमल करते हैं ?
जवाब – सऊदी अरब, कुवैत, बहरैन, दुबई, साउथ अमेरिका, सुडान वगैरह
सवाल – इमाम मालिक (र०) का इंतकाल कब और कहाँ हुआ ?
जवाब – सन 179 हिजरी, मदीने में
सवाल – इमाम अहमद बिन हम्बल (र०) का पूरा नाम क्या था ?
जवाब – अबु अब्दुल्लाह अहमद बिन मुहम्मद बिन हंबल शैबानी था |
सवाल – इमाम अहमद बिन हम्बल (र०) कहाँ और कब पैदा हुए ?
जवाब – आप (र०) की पैदाइश (रबी उल अव्वल ) सन 164 हिजरी, बग़दाद में हुई |
जवाब – इमाम अहमद बिन हम्बल (र०) के कीतने बेटे थे ?
सवाल – 2 बेटे थे, अब्दुल्लाह इब्ने हम्बल और सलीह इब्ने हम्बल
सवाल – चारों फिकह में सब्सी छोटी फिकह कोंसी है ?
जवाब – हम्बली फिकह
सवाल – हम्बली फिकह किस मुल्क में अमल की जाती है ?
जवाब – मोरक्को, अल्जीरिया, माली, कोंगो, लीबिया, और चंद अफ़्रीकी देश
सवाल – इमाम अहमद बिन हम्बल का इंतकाल कब और कहाँ हुई ?
जवाब – सन 241 हिजरी, बग़दाद में
सवाल – इमाम साफ़ई (र०) का पूरा नाम क्या था ?
जवाब – अबू अब्दुल्लाह मुहम्मद इब्ने इदरिस अल – शाफ़ी था |
सवाल – इमाम शाफ़ई कब और कहाँ पैदा हुए ?
जवाब – सन 150 हिजरी गज़ा (फिलिस्तीन) में
सवाल – उसूल अल – फिकह के बानी कौन थे ?
जवाब – इमाम शाफई (र०)
सवाल – इमाम शाफ़ई (र०) किनके शागिर्द थे ?
जवाब – इमाम मालिक (र०)
सवाल – 7 साल के उमर में किन इमाम में कुरआन मजीद हिफ्ज़ किया ?
जवाब – इमाम शाफई (र०)
सवाल – इमाम शाफ़ई (र०) की औलाद कितने थे ?
जवाब – 3 थे, फातिमा बिन्ते अल – शाफ़ई, मोहम्मद अल – शाफ़ई और ज़ैनब बीनते अल – शाफ़ई
सवाल – शाफ़ई मसलक किस मुल्क के लोग ज्यादा अमल करते हैं ?
जवाब – इंडोनेशिया, मलेशिया, मिस्र, इथोपिया, सोमालिया, यमन, श्रीलंका और जुनुबी(south) हिंदुस्तान वगैरह
सवाल – इमाम शाफ़ई (र०) का इंतकाल कब और कहाँ हुआ ?
जवाब – 30 रज्जब 204 हिजरी मिस्र में
दीन की सही मालूमात कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)
पोस्ट को share करें
दुआ की गुज़ारिश
Mera aap se ek saal tha ke
Q:-Kon se sheher ko shehron ki maa kaha jata hai?
A:- Makka Sharif ko
Kya yeh sahi jawab hai?
hadees ki kitab mein is sawal ke bare mein nahi pda.mumkin hai ke ye sahi ho magar yakeen ke sath nahi keh sakte