Islamic Quiz in Hindi – इस्लामिक सवाल जवाब
بِسمِ اللہِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيم
” शुरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है “
इस्लामिक क्विज पार्ट – 6
इस्लामिक क्विज पार्ट -6 में कुछ और अहम सवाल – जवाब हैं , जो के (Competitions Exam ) के लिए बहुत मददगार है और साथ ही इस्लामिक मालूमात में इजाफा भी होगा इंशा अल्लाह |
इस पार्ट में ” अंबिया (अ०स०) “ के बारे में सवाब जवाब है |
सवाल – अंबिया के क्या मतलब हैं ?
जवाब – अल्लाह का पैग़ाम (वहीह) लोगो को बताने वाला और जन्नत की बशारत और जहन्नुम से डराने वाला
सवाल – दुनिया में कुल कितने अंबिया तशरीफ़ लाए ?
जवाब – कमोबेश एक लाख़ चौबीस हज़ार
सवाल – दुनिया में कितने रसूल तशरीफ़ लाए ?
जवाब – तकरीबन 313 रसूल तशरीफ़ लाए
सवाल – कुरआन मजीद में कुल कितने नबियों का ज़िक्र है ?
जवाब – अल्लाह तआला ने कुरआन मजीद में कुल 25 नबियों का ज़िक्र फ़रमाया है |
सवाल – दो रसूलों के दरमियान कितने साल का फासला है ?
जवाब – दो रसूलों के दरमियान (कमोबेश ) एक हज़ार साल का फासला है |
सवाल – उलुल अज्म अंबिया किराम कितने हैं ?
जवाब – उलुल अज्म अंबिया 5 हैं –
(1) हज़रत नुह (अ०स०) (2) हज़रत इब्राहीम (अ०स०) (3) हज़रत मूसा (अ०स०)
(4) हज़रत इसा (अ०स०) (5) हज़रत मुहम्मद (स०अ०)
सवाल – किन अंबिया ने अल्लाह तआला से गुफ्तगू किया था ?
जवाब – हज़रत मुहम्मद (स०अ०) ने मेराज के मौके पर और हज़रत मूसा (अ०स०) ने तूर पहाड़ पर
सवाल – किन अंबिया ने मुलाज़मत (मजदूरी) की ?
जवाब – हज़रत मुहम्मद (स०अ०) और हज़रत मूसा (अ०स०)
सवाल – कितने अंबिया हैं जो जिंदा हैं ?
जवाब – 4 अंबिया हैं –
(1) हज़रत इसा (अ०स०) और (2) हज़रत इदरीस (अ०स०) जो असमान पर जिंदा हैं |
(3) हज़रत खिज्र (अ०स०) और (4) इलियास (अ०स०) जो ज़मीन पर जिंदा हैं |
सवाल – 3 मशहूर अंबिया के लक़ब क्या हैं ?
जवाब – (1) हज़रत इब्राहीम (अ०स०) – खालिलुल्लाह (अल्लाह के दोस्त ), (2) हज़रत मूसा (अ०स०) – कलीमुल्लाह (अल्लाह से बातें करने वाले), (3) इसा (अ०स०) – रूहुल्लाह (अल्लाह की रूह )
सवाल – अल्लाह तआला ने अंबिया (अ०स०) को दुनिया में क्यों भेजा ?
जवाब – अल्लाह अपने हुक्म को पहुँचाने और शिर्क से निकलकर एक अल्लाह की इबादत के लिए
सवाल – अंबिया का अहम् काम क्या था ?
जवाब – अंबिया का अहम् काम तबलीग करना था |
सवाल – तबलीग के क्या मतलब है ?
जवाब – इस्लाम की दावत देना (शिर्क को छोड़कर एक अल्लाह की इबादत का प्रचार करना )
सवाल – सबसे ज्यादा तबलीग करने वाले नबी कौन थे ?
जवाब – हज़रत नुह (अ०स०), नुह (अ०स०) ने 900 साल तक तबलीग की
सवाल – मछली वाले किन नबी को कहा जाता है ?
जवाब – हज़रत युनुस (अ०स०)
सवाल – किन नबी की हुकूमत हवा, पानी, जानवर और जिन्नात पर थी ?
जवाब – हज़रत सुलैमान (अ०स०)
सवाल – किन नबी को आरी से चीरा गया था ?
जवाब – हज़रत ज़करिया (अ०स०)
सवाल – अंबिया में सबसे आखरी नबी कौन हैं ?
जवाब – हमारे प्यारे नबी मुहम्मद (स०अ०) हैं | आपके बाद अल्लाह तआला ने नबूवत का दरवाज़ा बंद कर दिया है |
सवाल – क्या अंबिया अपने क़ब्रों में जिंदा हैं ?
जवाब – हाँ अंबिया (अ०स०) अपने क़ब्रों में जिंदा हैं | अल्लाह तआला के तरफ से उनको रिज्क पहुँचती रहती है |
दीन की सही मालूमात कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)
पोस्ट को share करें
दुआ की गुज़ारिश
Assalamualaykum
kya ullu palna jayaz hai aur kya usko pala ja sakta hai ghr me aur hadees me ullu palna sahi hai
Asalamu alaikum
wailekum asslaam wa rahmatullah
Wailekum Asslaam warehmatuAllahi wabartahu