ISLAMIC QUOTES

Islamic Quotes in hindi – क़ीमती बातें

इस्लामिक क़ीमती बातें –

(Islamic Quotes )  चंद क़ीमती हदीसें  –  (Part – 2) 

 इन क़ीमती बातों को पढ़े और याद  करें,क्युकि इर्शदे नबवी (स०अ०) है के जो 40 हदीसें याद कर लेता है तो वह जन्नत में दाखिल होगा |

Islamic Quotes  (Part – 2)

नबी करीम (स०अ०) का इरशाद –

1.

जो शख्स लोगों से मांगने का दरवाज़ा खोलता है,अल्लाह तआला उस पर तंगी का दरवाज़ा खोल देता है |

2.

हज़रत मुहम्मद (स०अ०) को जब कोई अहम् काम पेश आता तो नमाज़ पढने लगते |

3.

अमाल का दारोमदार नियत पर है |

4.

जो शख्स अपने ज़बान और शर्मगाह की ज़िम्मेदारी ले ले,मै (स०अ०) उसके लिए ज़न्नत की ज़िम्मेदारी लेता हु|

5.

तंगी और खुशहाली दोनों हालातों में अल्लाह से डरो |

6.

पत्थर,काँटा,हड्डी वगैरह को रास्ते से हटा देना सदका है |

7.

अल्लाह का नाम लेकर एक साथ खाना खाओ,उसमे तुम्हारे लिए बरकत होगी|

8.

तुम सब में मुझे  ज्यादा मुहब्बत उस शख्स से है,जिसके अखलाक ज्यादा अच्छे हैं |

9.

जब खरीद फरोक्त (लेन देन) करो तो गवाह बना लिया करो |

10.

सदका बुराई के 70 दरवाज़े बंद करता है |

11.

ए इमाम वालों ! अल्लाह से डरते रहो,और हर शख्स को गौर करना चाहिए के दुनिया में रह कर उसने कल (आखिरत ) के लिए क्या आगे भेजा है|

12.

जिस शख्स में अहद (वादे) की पाबन्दी नही ,उसमे दीन नही |

13.

तुम अपने माँ बाप को उफ़ भी न कहो|

14.

जब तुमको अपने  अच्छे अमाल से खुशी हो और बुरे काम से रंज हो तो समझो के तुम मोमिन हो 

15.

अल्लाह का इरशाद – हम ने जिन्नात और इन्सान को सर इसलिए पैदा किया के वो मेरी (अल्लाह ) इबादत करे|

16.

मज़लूम की बद्दुआ से बचो क्युके उसके और अल्लाह के दरमियान कोई पर्दा नही |

17.

अल्लाह तुम्हारी औलाद के लिए मीरास के बारे में तुमको हुक्म देता है के मर्द का हिस्सा दो औरतों के बराबर है |(क़ुरान)

18.

मुनाफ़िक़ की 3 निशानियाँ हैं – (1) झूठ बोलना (2) वादा खिलाफी (3) अमानत में खियानत करना 

19.

जिस में शक व शुबा हो उसको छोड़ कर उस चीज़ को इख्तियार करो जिस में शक व शुबा न हो|

20.

जो शख्स मेरी उम्मत में बिगाड़ के वक़्त मेरी सुन्नत को मजबूती से थामे रहेगा ,उसके लिए शहीद का सवाब है |

21.

ज़मीन पर सबसे बेहतरीन पानी आबे ज़म ज़म है,यह खाने वाले के लिए खाना और बीमार के लिए शिफा है|

22.

जब तुम्हे कोई शख्स सलाम करे तो तुम  उस से भी बेहतर तरीके पर सलाम करो,या कम अज कम उन ही अलफ़ाज़ में उसका जवाब दे दो|  

23.

जो शख्स तकब्बुर (घमंड) करता है ,अल्लाह तआला उसको ज़लील कर देता है |

24.

जिस आदमी ने किसी से क़र्ज़ लिया,और उसकी नियत अदा करने की न हो ,तो वह चोर होने की हालत में अल्लाह से मिलेगा |

25.

इंसान को अपनी हर ज़रूरत अल्लाह से मंगनी चाहिए यहां तक के नमक,और अगर जूते की पट्टी भी टूट जाये ,तो अल्लाह से मांगे|

26.

तुम अपने लिए शिफा की 2 चीजों – (1) शहद  (2)  क़ुरान को लाजिम पकड़ो|

27.

तुम क़यामत के दिन अपने और अपने बाप के नाम से पुकारे जाओगे,इसलिए नाम अच्छे रखा करो|

28.

जो शख्स फुजूल खर्ची करता है,अल्लाह तआला उसको गरीब बना देंगे |

29.

दावत देने वाले की दावत कबूल कर लो और हदिया देने वाले का हदिया वापस मत करो|

30.

हज़रत मुहम्मद (स०अ०) ने लानत भेजी है सूद खाने वाले पर,सूद खिलाने वाले पर,सूद लिखने वाले पर और उनके दोनों गवाहों पर 

 

दीन की सही मालूमात  कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)

पोस्ट को Share करें

दुआ की गुज़ारिश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!