ISLAMIC QUIZ

Islamic Quiz Part 2 – इस्लामिक क्विज़ सवाल ज़वाब

بِسْمِ اللهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ

” शरू अल्लाह के नाम से जो सब पर मेहरबान है बहुत मेहरबान है “

 

Islamic Quiz Part – 2 -इस्लामिक क्विज़ सवाल ज़वाब 

 

इस्लामिक क्वीज पार्ट  – 2 में हजरत नूह (अ० स०) के बारे में सवाल जवाब है −

 


सवाल – नूह अलैहिस्सलाम का असल नाम क्या है?
जवाब – बशकर


सवाल – नूह के मानी क्या है?
जवाब – लंबी उमर पाने वाला,रंजीदा रहने वाला


सवाल – हजरत आदम अलैहिस्सलाम के कितने साल बाद बुत परस्ती शुरू हुई?

जवाब – तकरीबन 1000 साल बाद


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम के परदादा का नाम क्या है?
जवाब – हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने उम्र कितनी पाई?
जवाब – 950 साल


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम मुसलसल कितने अरसे तक तबलीग करते रहे।
जवाब – तकरीबन 950 साल तक


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने कितनी बार काफिरों के लिए बददुआ की?
जवाब – कुल 3 बार बददुआ की


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम पर कितने लोगों ने ईमान लाया?
जवाब – तकरीबन 80 लोगों ने


सवाल – आदमें  सानी किस नबी को कहते हैं?
जवाब – हजरत नूह अलैहिस्सलाम को


जवाब – हजरत नूह अलैहिस्सलाम को नबुवत कितने साल में मिली?
जवाब – 40  साल में,कुछ रवायत में 50 साल भी है।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की बीवी का क्या नाम था?
जवाब – वालिया


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम के वालिद का क्या नाम था ?
जवाब – लामिक


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की वालदा का क्या नाम था?
जवाब – सखा बिनते अनवश


सवाल – नूह अलैहिस्सलाम पर कौन लोगों ने ईमान लाया?
जवाब – गरीब और मिस्कीन लोग


सवाल – अल्लाह रब्बुल इज्जत ने नूह अलैहिस्सलाम को क्या वही की?
जवाब – अल्लाह ने नूह अलैहिस्सलाम को एक कश्ती बनाने की वहिय की।


सवाल – कश्ती बनाने की तालीम के लिए अल्लाह ने किसको भेजा?
जवाब – हजरत जिब्रील अलैहिस्सलाम को भेजा।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने कश्ती को कितने दिन में तैयार किया?
जवाब – तक़रीबन 100 साल में


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती का क्या नाम था?
जवाब – आरक


सवाल – कश्ती की लंबाई और चौड़ाई कितनी थी?
जवाब – लंबाई 300 गज़ और चौड़ाई 50 गज़


सवाल – कश्ती कितने मंज़िल की थी?
जवाब – कश्ती 3 मंज़िल की थी।


सवाल – अल्लाह ने अजाब आने की क्या निशानी बताई?
जवाब – अल्लाह ने वहीह की के नूह अलैहिस्सलाम के घर में जो तनूर था वा अचानक उबलने लगेगा।


सवाल – कश्ती में पहली मंज़िल पर कौन सवार थे?
जवाब – पहली मंज़िल पर दरेंदे और कीड़े मकोड़े की जोड़ी सवार थी।


सवाल – दूसरी मंज़िल पर क्या सवार किया गया?
जवाब – दूसरी मंज़िल पर जानवर(गाय, भैंस ) वगैरह की जोड़ी


सवाल – तीसरी और सबसे उपर कौन  सवार हुए?
जवाब – तीसरी मंज़िल पर इंसान सवार हुए।


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम का कोनसा बेटा आप पर ईमान नहीं लाया?
जवाब – किनआन था जो आप पर ईमान नहीं लाया


सवाल – हजरत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कितने दिनों तक पानी पर तरती रही?
जवाब – 6 महीने तक


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कौन से पहाड़ पर रुकी?
जवाब – जुदी पहाड़ पर रुकी


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती किस दीन जुदी पहाड़ पर रुकी?

जवाब – 10 मुहर्रम को


सवाल – अभी के दौर में नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कहाँ पाई गई?

जवाब – कुछ ज़माने पहले तुर्की में नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती पाई गयी 


सवाल – क्या कश्ती सही सलीम पाई गई ?

जवाब – नहीं, कश्ती दो टुकड़ों में पाई गयी 


सवाल – पानी के सतह का पता लगाने के लिए हज़रत नूह अलैहिस्सलाम ने किस परिंदे को भेजा?
जवाब – कबूतर को


सवाल – ज़मीन पर पानी है या नहीं, हज़रत नूह अलैहिस्सलाम ने कैसे मालूम किया?
जवाब – कबूतर के पैरों पर लगी  खूस्क मिट्टी से पता लगाया के पानी  ख़तम हो गया है।


सवाल – तूफ़ान नूह अलैहिस्सलाम का ज़िक्र किन आसमानी किताब में की गई है?
जवाब – क़ुरआन करीम और इंजील में


सवाल – तूफ़ान  नूह अलैहिस्सलाम से कुल कितने लोग महफूज़ रहे?
जवाब – सिर्फ कश्ती वाले कुल 80 लोग ही महफूज़ रहे।


सवाल – तूफ़ान नूह अलैहिस्सलाम के बाद आप को कितने बेटे हुए?
जवाब – 3 बेटे,साम, हाम्, याफ़िस


सवाल – साम  से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – सामी नसल के लोग,सफेद रंग के हुए (अरब और बनी इजराईल की कौम)


सवाल – हाम्  से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – हाम नसल से सियाह काले रंग के हुए (हबशी कौम)


सवाल – याफिस से कौन सी नसल के लोग पैदा हुए?
जवाब – याफिस से  सुर्ख माइल रंग के हुए ( तुर्क और मगरिबी एशिया)


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम का ज़िक्र क़ुरआन करीम में कितनी सूरतों में  आया है?
जवाब – 31 सूरतों में


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की क़ब्र कहां है?
जवाब – मस्ज़िद ए हराम मक्का में


सवाल – तूफ़ान के बाद हजरत नूह अलैहिस्सलाम और कितनी साल ज़िंदा रहे?
जवाब – नूह अलैहिस्सलाम 350 साल और ज़िंदा रहे।


सवाल – दूसरी रवायत में नूह अलैहिस्सलाम कहां दफन हुए?
जवाब –  लेबनान में दफन हुए।


सवाल – हज़रत नूह अलैहिस्सलाम और हज़रत अब्राहिम अलैहिस्सलाम के बीच कितना सालों का फ़ासला है ?
जवाब – तक़रीबन 1145 सौ साल 

 

दीन की सही मालूमात  कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)

पोस्ट को Share करें 

दुआ की गुज़ारिश 

 

2 thoughts on “Islamic Quiz Part 2 – इस्लामिक क्विज़ सवाल ज़वाब

  • Bhatti Basirkhan

    Nooh Ke Mani Vala Saval Ka Koi Refrence ?

    Reply
    • Hamare ulma e karaam bahut si (tareekhi kitabon) se dhund kar ek kitaab likhte hain.unhi kitabon mein se ek kitaab thi jis se ye sawal liya gaya tha.
      Wallaho Alim

      Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!