QURAN MAZEED

99 Names of Allah hindi -99 नाम अल्लाह तर्जुमा के साथ

 

 

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त के नाम की फ़ज़ीलत –

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त के 99 मशहूर नाम हैं,जो हम सब जानते हैं और पढ़ते हैं,लेकिन 
उलमा ए  दीन  कहते हैं के, अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त के तीन हज़ार नाम हैं,एक हज़ार का इल्म सिर्फ अल्लाह को ही है और एक हज़ार,जो फ़रिश्ते जानते हैं,और आखरी के एक हज़ार पैगम्बरों से हम तक आया है,
क़ुराने  करीम  और हदीसों से हम  कुल 100 नाम जानते हैं,

अल्लाह के नाम के मुताल्लिक हदीसें –

एक हदीस का मफूम है के नबी करीम (स० अ०) ने इरशाद फ़रमाया के अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त के ” अस्मा ए  हुस्ना ” जिसके 99 नाम हैं,जो शख्स इन नामों को याद कर लेगा और पढता रहेगा वो जन्नत में दाखिल होगा (बुखारी )

एक  और हदीस का मफूम है के हज़रात अबू हुरैरह (रज़ि ०) नबी करीम (स० अ०) से इरशाद फरमाते हुए सुना के अल्लाह के 99 नाम हैं और जो इसको याद करता है वो  जन्नत में जायेगा बेशक अल्लाह ताक़ (odd ) है, और वो ताक(odd ) को पसंद करता है (सहीह  मुस्लिम )
 

अल्लाह के 99  नाम –

 

S.NO نام ट्रांसलेशन हिंदी (अर्थ )  ENGLISH (Meaning)
1 ٱلْرَّحْمَـانُ अर -रहमान  बहुत रहम (दया) करने वाला The Most Merciful
2 ٱلْرَّحِيْمُ अर – ऱहीम  बहुत ज़्यादा मेहरबान  The Bestower of Mercy
 3  ٱلْمَلِكُ अल -मलिक सबका मालिक The King and Owner of Dominion
 4   ٱلْقُدُّوسُ अल -कुद्दुस  सबसे पाक़ The Absolutely Pure
 5    ٱلْسَّلَامُ अस -सलाम ऐब से पाक ,बेऐब   The Perfection and Giver of Peace
 6     ٱلْمُؤْمِنُ अल – मोमिन  ईमान देने वाला  The Infuser of Faith
 7      ٱلْمُهَيْمِنُ अल – मुहमिन  हिफाज़त (चौकसी) करने वाला  The Preserver of Safety
 8       ٱلْعَزِيزُ अल – अज़ीज़  क़ादिर मुतलक़ (सर्वशक्तिमान)  The All Mighty
 9       ٱلْجَبَّارُ अल – जब्बार   सबसे ज़बरदस्त  The Compeller, The Restorer
10    الْمُتَكَبِّر अल – मुतकब्बिर   बड़ाई वाला  (बुज़ुर्गी वाला ) The Supreme, The Majestic
 11     الْخَالِقُ अल – ख़ालिक़  पैदा  करने वाला  The Creator ,The Maker 
 12     الْبَارِئُ अल – बारी  जान डालने वाला  The Originator 
 13     الْمُصَوِّرُ अल – मुसव्विर  सूरत बनाने वाला (आकार देने वाला )  The Fashioner 
 14     الْغَفَّارُ अल – गफ़्फ़ार  माफ़ करने वाला (बख्शने वाला )  The Great Forgiver 
 15   الْقَهَّارُ अल – कहहार  सबको अपने वश (क़ाबू ) करने वाला  The Subduer, The Ever-Dominating
 16   الْوَهَّابُ अल – वह्हाब  सब कुछ अता करने (देने) वाला  The Supreme Bestower
 17   الرَّزَّاقُ अर – रज़्ज़ाक  रिज़्क़ देने वाला (रोज़ी देने वाला) The Provider 
18  الْفَتَّاحُ अल – फतताह खोलने वाला   The Opener,The Judge 
19  اَلْعَلِيْمُ अल – अलीम   ख़ूब जानने वाला (ज्ञानी)  The All Knowing 
20  الْقَابِضُ अल – क़ाबिज़  सबको जकड़ने वाला  The With-holder 
 21   ٱلْبَاسِطُ अल – बासित  रोज़ी को फराख देने वाला The Extender 
 22   ٱلْخَافِضُ अल – खाफिज़  पस्त(घटाने) करने वाला  The Reducer 
  23    ٱلْرَّافِعُ अर – राफी  बुलंद(ऊँचा) करने वाला  The Elevator 
  24    ٱلْمُعِزُّ अल – मोइज़ज़  इज़्ज़त देने  वाला   The Honourer 
25  ٱلْمُذِلُّ अल – मुज़िल  ज़िल्लत देने वाला  The Dishonouer 
 26  ٱلْسَّمِيعُ अस – समीअ   सबकुछ सुनने वाला  The All Hearing 
 27  ٱلْعَزِيزُ अल – बसीर  सबकुछ देखने वाला  The All Seeing 
 28  ٱلْحَكَمُ अल – हकम   फैसला करने वाला  The Impartial judge 
 29  ٱلْعَدْلُ अल – अदल  अदल और इन्साफ  करने  The Utterly Just
 30  ٱلْلَّطِيفُ अल – लतीफ़  मेहरबानी वाला  The Most Gentle 
 31  ٱلْخَبِيرُ अल – ख़बीर  सबसे बा ख़बर  The All Aware 
 32  ٱلْحَلِيمُ अल – हलीम  निहायत बुर्दबार  The Most Forbearing
 33  ٱلْعَظِيمُ अल – अज़ीम  बुज़ुग (बहुत महान) The Magnificent,The Supreme 
 34  ٱلْغَفُورُ अल – गफ़ूर   बख्शने वाला  The Great forgiver 
 35  ٱلْشَّكُورُ अश – शकूर  क़दरदान  The Most Appriciative 
 36  ٱلْعَلِيُّ अल – अली   सबसे बुलंद  The Most High 
 37  ٱلْكَبِيرُ अल – कबीर  सबसे बड़ा (आला ) The Greatest 
 38  ٱلْحَفِيظُ अल – हफ़ीज़  हिफ़ाज़त करने वाला (नेगेबान) The Preserver 
 39  ٱلْمُقِيتُ अल – मुकीत  सबको रोज़ी व ताक़त देने वाला  The Sustainer 
 40  ٱلْحَسِيبُ अल – हसीब  सबके लिए काफी  The Sufficient 
 41  ٱلْجَلِيلُ अल – ज़लील  बहुत बुज़ुर्ग  The Majestic 
 42  ٱلْكَرِيمُ अल –  क़रीम  बहुत ज्यादा करम करने  वाला  The Most Geneous 
 43  ٱلْرَّقِيبُ अल – रक़ीब   बड़ा निगेबान  The Watchful 
 44  ٱلْمُجِيبُ अल – मुज़ीब  दुआएं सुनने और क़बूल करने वाला  The Responsive one 
45  ٱلْوَاسِعُ अल – वासे   बहुत ज्यादा देने वाला  The All Emcompassing 
 46  ٱلْحَكِيمُ अल – हक़ीम  हिकमत वाला (बुद्धिमान) The All Wise 
 47  ٱلْوَدُودُ अल -वदूद  मुहब्बत करने वाला  The Most Loving 
 48  ٱلْمَجِيدُ अल – मज़ीद   बड़ी शान वाला (महान) The Most Honorable 
 49  ٱلْبَاعِثُ अल – बाइस  मुर्दों को दुबारा ज़िंदा करने वाला  The Raiser of the Death 
 50  ٱلْشَّهِيدُ अल – शहीद  हर जगह हाज़िर  The All and Ever Witnessing 
 51  ٱلْحَقُّ अल – हक़्क़   सबसे सच्चा  The Absolute Truth 
 52  ٱلْوَكِيلُ अल – वक़ील  यक़ीन के लायक़  The Trustee 
 53  ٱلْقَوِيُّ अल – कवी  बड़ा ताक़तवर  The All Strong 
 54  ٱلْمَتِينُ अल – मतीन  क़ुव्वत वाला  The Firm 
 55  ٱلْوَلِيُّ अल – वली  मदद करने वाला (हिमायती) The Protecting Associate 
 56  ٱلْحَمِيدُ अल – हमीद   खूबियों वाला  The Praise Worthy 
 57  ٱلْمُحْصِيُ अल – मुहसी  गिनने वाला  The All Enumerating,The Counting 
 58  ٱلْمُبْدِئُ अल – मुब्दी   पहली बार पैदा करने वाला  The Originator 
 59  ٱلْمُعِيدُ अल – मुईद   दोबारा पैदा करने वाला  The restorer,The Reistater 
 60  ٱلْمُحْيِى अल – मुहयी   ज़िंदा करने वाला  The Giver of Life 
 61  ٱلْمُمِيتُ अल – मुमीत  मारने वाला  The Destroyer 
 62  ٱلْحَىُّ अल – हय्य  हमेशा ज़िंदा रहने वाला  The Ever Living 
 63  ٱلْقَيُّومُ अल – क़य्यूम   सबको क़ायम रखने वाला  The Sustainer 
 64  ٱلْوَاجِدُ अल – वाजिद  हर चीज़ को पाने वाला  The Perceiver 
 65  ٱلْمَاجِدُ अल – माजिद   बढ़ाई वाला  The Magnificent 
 66  ٱلْوَاحِدُ अल – वाहिद   एक अकेला (तनहा) The One 
 67  ٱلْأَحَد अल –  अहद  एक अकेला  The Unique, The Only One 
 68  ٱلْصَّمَدُ अल – समद   बे नियाज़  The Eternal 
 69  ٱلْقَادِرُ अल – क़ादिर   क़ुदरत रखने वाला  The Powerful 
 70  ٱلْمُقْتَدِرُ अल – मुक़्तदिर   पूरी क़ुदरत रखने वाला  The Omnipotent 
 71  ٱلْمُقَدِّمُ अल – मुक़द्दीम   आगे करने वाला  The Promoter 
 72  ٱلْمُؤَخِّرُ अल – मुअख्खिर   पीछे और बाद में रखने वाला  The Delayer 
 73  ٱلأَوَّلُ अल – अव्वल   सबसे पहले  The First 
 74  ٱلْآخِرُ अल – आख़िर  सबके बाद  The Last 
 75  ٱلْظَّاهِرُ अल – ज़ाहिर   ज़ाहिर  The Manifest 
 76  ٱلْبَاطِنُ अल – बातिन   पोशीदा, छुपा हुआ  The Hidden One 
 77  ٱلْوَالِي अल – वाली   काम बनाने वाला  The Governer 
 78  ٱلْمُتَعَالِي अल – मुतअली   सबसे बुलंद सबसे ऊँचा  The Self  Exalted 
 79  ٱلْبَرُّ अल – बर्र   बड़ा अच्छा सुलूक करने वाला  The Source of Goodness 
 80  ٱلْتَّوَّابُ अल – तव्वाब   तौबा क़बूल करने वाला  The Relenting 
 81  ٱلْمُنْتَقِمُ अल – मुन्तक़िम   बदला लेने वाला  The Avenger 
 82  ٱلْعَفُوُّ अल – अफुव्व   बहुत ज्यादा माफ़ करने वाला  The Pardoner 
 83  ٱلْرَّؤُفُ अल – रऊफ   बहुत बड़ा मेहरबान  The Most Kind 
 84  مَالِكُ ٱلْمُلْكُ अल – मालिकुल मुल्क   मुल्कों का बादशाह  The Master of Kingdom  
 85  ذُو ٱلْجَلَالِ وَٱلْإِكْرَامُ अल – ज़ुल्जलाली वल इकराम   बड़ा जलाल और इकराम वाला  Possessor of Glory and Honour
86  ٱلْمُقْسِطُ अल – मुक्सित    अदल व इन्साफ करने वाला  The Equitable  
 87  ٱلْجَامِعُ अल – जामिउ    सबको जमा करने वाला  The Gatherer  
 88  ٱلْغَنيُّ अल – गनी    बे परवाह  The Self Sufficient 
 89  ٱلْمُغْنِيُّ अल – मुगनी    गनी बनाने वाला  The Enricher  
 90  ٱلْمَانِعُ अल – मानेउ    रोक देने वाला  The Withholder  
 91  ٱلْضَّارُ अल – अज़्ज़ार    नुक्सान पहुंचाने वाला  The Distresser  
 92  ٱلْنَّافِعُ अन – नाफ़ेऊ    नफ़ा देने वाला  The Benefactor 
 93  ٱلْنُّورُ अन – नूर    नूर बख्शने वाला  The Light, The Illuminator
 94  ٱلْهَادِي अल – हादी    सीधा रास्ता दिखाने और चलाने वाला  The Guide  
 95  ٱلْبَدِيعُ अल – बदीअ   बेमिसाल चीज़ों  का इज़ाद करने वाला  The Incomparable Originator
 96  ٱلْبَاقِي अल – बाक़ी    सदा बाकी रहने वाला  The Ever Surviving  
 97  ٱلْوَارِثُ अल – वारिस    सबके बाद मौजूद रहने वाला  The Inheritor  
 98  ٱلْرَّشِيدُ अर –  रशीद   बहुत रेहनुमाई करने वाला  The Best Guide  
 99  ٱلْصَّبُورُ अस  – सबूर    बहुत तहम्मुल वाला  The Forbearing

 

दीन की सही मालूमात  कुरआन और हदीस के पढने व सीखने से हासिल होगी |(इंशाअल्लाह)

पोस्ट को  share ज़रूर  करें

दुआ की गुज़ारिश  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!